Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रिषभ पंत की फिटनेस पर गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Gautam Gambhir On Rishabh Pant: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच पुणे में खेला जाएगा। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है।
Gautam Gambhir On Rishabh Pant

Gautam Gambhir On Rishabh Pant: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच पुणे में खेला जाएगा। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। गुरुवार से होने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के ठीक एक दिन पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने बताया कि ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हैं और वह पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। मैच के दूसरे दिन जब वो विकेटकीपिंग कर रहे थे, तब जडेजा की एक गेंद उनके घुटने पर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था।

पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था। दूसरी पारी में पंत बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन फील्डिंग के दौरान वह विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आए।

ऋषभ पंत का फिट होना भारतीय टीम के लिए बहुत ही राहत भरी खबर है। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए पिछले टेस्ट मैच में दूसरी पारी में पंत ने 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें- टेस्ट से संन्यास के बाद, भारत के खिलाफ क्यों खेलने को तैयार हैं वार्नर; जानें वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड