Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs NZ: रचिन रविंद्र के शतक से मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, भारत की सधी शुरूआत

IND vs NZ 1st Test Match न्यूजीलैंड ने बेंगलुरू टेस्ट मैच में भारत पर 356 रनों की बढ़त बनाई है। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने शतक जड़ा।
India vs New Zealand

India vs New Zealand, 1st Test: बेंगलुरू टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम पर अपना शिकंजा पूरी तरह से कस लिया है। बेंगलुरू टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम मात्र 46 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए।

इस तरह न्यूजीलैंड ने भारत पर 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 134 रनों की शानदार पारी खेली। वह आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।

भारत की तरफ से पहली पारी में ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए थे और यशस्वी जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली थी। भारत की तरफ से पांच खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे।

न्यूजीलैंड की तरफ से सभी बल्लेबाजों ने अच्छा सहयोग दिया। कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई थी। कॉनवे ने 91 रनों की जबरदस्त पारी खेली। विल यंग ने भी टीम के लिए 33 रनों का योगदान दिया।

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में बैकफुट पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने बनाई 134 रनों की बढ़त

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारतीय टीम ने डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स को जल्दी आउट कर मैच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन साउदी और रचिन रविंद्र के बीच 137 रनों की साझेदारी ने भारत के इस सपने को भी चकनाचूर कर दिया।

टिम साउदी ने 73 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 65 रनों की लाजवाब पारी खेली। रचिन रविंद्र ने 157 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 134 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके। वहीं सिराज को 2 व अश्विन और बुमराह को 1-1 सफलताएं प्राप्त हुई। (India vs New Zealand)

IND vs NZ: मैट हेनरी का पंजा, बेंगलुरू टेस्ट में 46 रनों पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग