Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रोहित-विराट श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज, पूरी हुई गंभीर की जिद?

रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की वनडे में वापसी हुई है। रोहित वनडे वर्ल्डकप के बाद पहली बार टीम की कमान संभालेंगे...
team-india-squad-for-sri-lanka-tour-rohit-sharma-virat-kohli-will-play-odi-series-gautam-gambhir-insistence-fulfilled

Team India Squad For Sri Lanka Tour: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान गुरुवार को कर दिया गया। सूर्यकुमार यादव टी-20 के नए कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की वनडे में वापसी हुई है। रोहित वनडे वर्ल्डकप के बाद पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। रविंद्र जडेजा, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और मुकेश कुमार को दोनों स्कॉड में जगह नहीं मिली है।

भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड (Team India ODI Squad)

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

भारतीय टीम का टी-20 स्क्वॉड (Team India T20 Squad)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

गौतम गंभीर का कोच के रूप में पहला दौरा (Team India Squad For Sri Lanka Tour)

गौतम गंभीर का कोच बनने के बाद पहला दौरा श्रीलंका का होने जा रहा है। गंभीर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और नताशा लेंगे तलाक, इंस्टा पर पोस्ट कर किया कन्फर्म

रोहित-विराट की वनडे में वापसी

बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने श्रीलंका दौरे से ब्रेक लिया था, लेकिन गौतम गंभीर की जिद थी कि उन्हें वनडे सीरीज में रोहित और विराट जरूर चाहिए। उन्होंने दोनों से भी आग्रह किया था कि वे वनडे सीरीज में जरूर खेलें। ऐसे में रोहित और विराट ने भी उनकी बात मान ली और खेलने के लिए राजी हो गए।

भारत-श्रीलंका सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी-20- 27 जुलाई
  • दूसरा टी-20- 28 जुलाई
  • तीसरा टी-20- 30 जुलाई
  • पहला वनडे- 2 अगस्त
  • दूसरा वनडे- 4 अगस्त
  • तीसरा वनडे- 7 अगस्त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग