श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Kolkata Rape-Murder Case: देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, ओपीडी सेवाएं बंद

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद देशभर के डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से शुरू हुई। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी बंद रहेंगी।
Kolkata Rape-Murder Case| shreshth bharat

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

यह हड़ताल सरकारी और प्राइवेट दोनों ही तरह के अस्पतालों में होगी। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। केवल इमरजेंसी और गंभीर मरीजों का इलाज होगा। OPD और पहले से तय सर्जरी नहीं हो पाएंगी।

Kolkata Rape-Murder Case: रेपिस्ट का चेहरा मीडिया को नहीं छुपाना चाहिए…भड़कीं प्रीति जिंटा, इन सेलेब्स ने उठाई आवाज

इस हड़ताल का असर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों दोनों पर देखने को मिलेगा। आईएमए के कहने पर देश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों के डॉक्टर आज कोलकाता मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

IMA की मांगें

IMA सरकार से ये मांग कर रहा है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और त्वरित सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अत्याचार से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए।

Kolkata Rape-Murder Case: IMA ने हड़ताल का किया एलान, अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने की मांग

स्वास्थ्य देखभाल करने वाले संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें और मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाएं।

Kolkata Rape-Murder Case: क्या है मामला?

बता दें, शुक्रवार सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से जूनियर डॉक्टर की लाश मिली थी। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इसमें यह पता चला कि जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या की गई है। डॉक्टर की मौत की घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज में हंगामा मच गया।

Kolkata Rape-Murder Case: ‘अब तक क्यों सेमिनार हॉल नहीं हुआ सील…? डॉक्टर्स ने उठाए सवाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी