Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश में फिर भड़का विरोध प्रदर्शन, इन सोशल मीडिया ऐप्स पर लगा बैन

बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगने से जनता के बीच हलचल मच गई है।
Social Media Ban In Bangladesh|SHRESHTH BHARAT

Social Media Ban In Bangladesh: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और यूट्यूब पर बैन लगा दिया है। ये बैन अभी अस्थायी तौर पर लगाया गया है। बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगने से जनता के बीच हलचल मच गई है।

हालांकि, अभी तक इन सोशल मीडिया ऐप्स पर लगाए गए बैन को लेकर बांग्लादेश की सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगे बैन की खबरें कुछ मीडिया चैनलों के जरिए सामने आई हैं।  

बांग्लादेश में इन ऐप्स पर लगा बैन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश में सरकार ने इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब और व्हाट्सएप समेत कई लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप के यूज पर अस्थायी बैन लगा दिया है। खबरों की मानें तो बांग्लादेश में शुक्रवार से ही सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया गया था। सरकार ने दोपहर 12 बजे के बाद मेटा के प्लेटफॉर्म का नेटवर्क सीमित कर दिया और इंटरनेट स्पीड भी काफी स्लो कर दी गई है ताकि वीपीएन का इस्तेमाल करके भी सोशल मीडिया का यूज ना किया जा सके।

Social Media Ban In Bangladesh: पिछले महीने भी लगाई थी रोक

बांग्लादेश में माहौल सरकार के खिलाफ है। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ 2 अगस्त को फिर से प्रदर्शन शुरू हुआ था। इससे पहले पिछले महीने भी ये प्रदर्शन देखने को मिले थे, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस दौरान सरकार ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बैन लगाया था और इंटरनेट और सोशल साइट्स पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। 

इजरायल पर हिजबुल्ला ने की बमों की बारिश, चीफ की मौत के बाद दागे दर्जनों रॉकेट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही