Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kolkata Rape-Murder Case: रेपिस्ट का चेहरा मीडिया को नहीं छुपाना चाहिए…भड़कीं प्रीति जिंटा, इन सेलेब्स ने उठाई आवाज

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के सरकारी हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना से देशभर में गुस्से का माहौल है। जगह-जगह पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सेलेब्स ने मामले में दुख जाहिर किया है। उन्होंने न्याय की मांग की है।
Kolkata Doctor Rape Case| shreshth bharat

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर लोगों से लेकर सेलेब्स तक में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सड़कों पर उतर कर न्याय की मांग कर रहे हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर फिल्मी जगत के सितारों ने भी अपनी आवाज उठाई है। आलिया भट्ट ने भी इस मामले पर पोस्ट शेयर कर आवाज उठाई थी। आलिया ने लिखा कि कैसे निर्भया कांड के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं।

इसके साथ ही एक चौंकाने वाला डाटा भी शेयर किया। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो रिपोर्ट 2022 के डाटा में लड़कियों के साथ होने वाले क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रीति जिंटा, समांथा रुथ प्रभु, जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन और ऋतिक रोशन ने इस मामले में निराशा जाहिर की है।

मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उसने इसका कैसे सामना किया होगा: जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि राक्षसों को फांसी पर लटका देना चाहिए। उस लड़की ने जो कुछ झेला, उसे पढ़कर मेरी रूह कांप उठी।

Kolkata Rape-Murder Case: IMA ने हड़ताल का किया एलान, अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने की मांग

एक महिला, एक जीवनरक्षक जो ड्यूटी पर थी, उसे सेमिनार हॉल में इसका सामना करना पड़ा। मेरा दिल उसके परिवार के लिए दुखी है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उसने इसका कैसे सामना किया होगा।

https://twitter.com/geneliad/status/1824077269385515432

ऋतिक रोशन ने भी उठाई आवाज

इस मामले को लेकर ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि हां, हमें एक ऐसे समाज में विकसित होने की जरूरत है जहां सभी को समान रूप से सेफ फील हो, लेकिन इसमें दशकों का वक्त लग जाएगा।

उम्मीद है कि यह हमारे बेटे-बेटियों को सशक्त बनाने के साथ ही संभव हो पाएगा। अगली पीढ़ियां बेहतर होंगी। हम वहां पहुंचेंगे, लेकिन इसके बीच क्या-क्या होगा? इसे रोकने के लिए सजा देनी होगी, जो इतनी कठोर हो कि ऐसे अपराधियों के अंदर डर पैदा हो। हमें यही करना चाहिए। शायद?

कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुआ गैंगरेप? प्राइवेट पार्ट में मिला 151 ग्राम वीर्य

मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ खड़ा हूं जिन पर कल रात हमला किया गया।

रेपिस्ट का चेहरा नहीं छुपाना चाहिए: प्रीति जिंटा

वहीं,  प्रीति जिंटा ने भी कोलकाता रेप को लेकर लिखा कि हम दुनियाभर की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं। इस चुनाव में पुरुषों और महिला को मिलाकर 66 परसेंट वोटिंग हुई थी।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगले चुनाव में महिलाएं वोटिंग के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ देंगी। दिल बहुत दुखता है जब किसी भी रेपिस्ट का चेहरा छिपा दिया जाता है और तब उसे अरेस्ट किया जाता था।

Kolkata Rape-Murder Case: ‘अब तक क्यों सेमिनार हॉल नहीं हुआ सील…? डॉक्टर्स ने उठाए सवाल

अगर किसी ने रेप करने का जुर्म किया है तो नाम और चेहरा मीडिया को दिखाना चाहिए। जब महिलाओं ने अपनी इज्जत खोई तो किसी को फर्क नहीं पड़ा। जब तक यह आपके साथ नहीं होगा पता नहीं लग पाएगा।

कृति सेनन ने कही ये बात

वहीं, कृति सेनन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज विश करने का मन नहीं किया।

CBI करेगी कोलकाता रेप एंड मर्डर केस की जांच, HC का आदेश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग