Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kolkata Rape-Murder Case: ‘अब तक क्यों सेमिनार हॉल नहीं हुआ सील…? डॉक्टर्स ने उठाए सवाल

Kolkata Rape-Murder Case Why seminar hall not sealed yet Doctors raised questions

Kolkata Rape-Murder Case: बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसके चलते देशभर में गुस्सा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। लेकिन, इसके बाद भी डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। डॉक्टर्स ने इस मामले को लेकर कई सवाल भी खड़े किए हैं।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि जिस सेमिनार हॉल में इस अपराध को अंजाम दिया गया है, उसे सील कर देना चाहिए था, लेकिन अब तक सेमिनार हॉल को सील क्यों नहीं किया गया है? चिकित्सकों ने कहा कि सेमिनार हॉल खुला है, जिसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वहां रिपेयरिंग का काम होना था। जबकि रिपेयरिंग का काम सेमिनार हॉल के बगल के कमरे में होना था। सेमिनार हॉल के भीतर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। ये एक तरह की लापरवाही है।

इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए इस कंस्ट्रक्शन को शुरू किया गया है। दूसरी ओर यूपी की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स का कहना है कि बंगाल हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। लेकिन इस अपराध के सबूत मिटा दिए गए हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच कैसे होगी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही