Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत लौटीं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

पेरिस ओलपिंक में भारत का नाम रोशन करने वाली स्टार रेस्लर विनेश फोगाट आज यानी शनिवार को स्वदेश लौटीं हैं। विनेश फोगाट आज सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। विनेश के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव तक रोड शो किया जाएगा।
Vinesh Phogat |SHRESHTH BHARAT

Vinesh Phogat: पेरिस ओलपिंक में भारत का नाम रोशन करने वाली स्टार रेस्लर विनेश फोगाट आज यानी शनिवार को स्वदेश लौटीं। विनेश शनिवार को 10 बजे नई दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अब यहां से वो बलाली गांव जाएंगी।

Vinesh Phogat का हुआ भव्य स्वागत

विनेश फोगाट आज सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। विनेश के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव तक रोड शो किया जाएगा।

हरियाणा सरकार भी विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन करेगी। इस कार्यक्रम का पूरा रूट मैप विनेश के भाई हरविंद्र फोगाट ने तैयार किया है।

‘मैं हमेशा उस चीज के लिए लड़ती रहूंगी, जिस पर मेरा विश्वास है…’, विनेश ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

विनेश फोगाट का अपने गांव बलाली में भव्य सम्मान होने वाला है। गांव बलाली के खेल स्टेडियम में विनेश के सम्मान को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो सम्मान समारोह में आने वालों को देशी घी के व्यंजन परोसे जाएंगे।

हरियाणा सरकार देगी इनाम

विनेश के भारत आने से पहले ही हरियाणा सरकार ने ये एलान किया था कि उनका स्वागत एक गोल्ड मेडिलिसस्ट की तरह किया जाएगा।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये, सिल्वर जीतने वाले को चार करोड़ रुपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को ढाई करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

CAS ने विनेश फोगाट को दिया तगड़ा झटका, मेडल वाली अपील की खारिज

विनेश फोगाट ने इन खेलों में सिल्वर मेडल तो पक्का कर लिया था। ऐसे में सरकार विनेश फोगाट को 4 करोड़ रुपये देगी। इसके अलावा विनेश फोगाट को पानीपत के अजय पहलवान ग्रुप के युवकों ने दो एकड़ जमीन और 11 लाख नकद देने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा