Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केंद्र ने सभी को बंदूक की नोक पर रखा है: ममता बनर्जी

mamta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित करने के दौरान आज भाजपा को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्रीय एजेंसियां उनकी पार्टी के 4 नेताओं को गिरफ्तार करती हैं, तो इसके बदले राज्य की पुलिस 8 भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने सभी को बंदूक की नोक पर रखा है। आज आप हंस रहे हैं क्योंकि हमारी पार्टी के नेता अनुब्रत मंडल, पार्थ चटर्जी, माणिक भट्टाचार्य, ज्योति प्रिया मल्लिक और कुछ अन्य नेता जेल में हैं। यह परंपरा जारी रहेगी, भविष्य में जब आप कुर्सी पर नहीं रहेंगे तो कहां होंगे? एक कोठरी में?”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तल्ख़ तेवर दिखाते हुए कहा कि आप (भाजपा) सोचते हैं कि आप कुछ भी करेंगे क्योंकि आप केंद्र में सत्ता में हैं। आप टीएमसी, अरविंद केजरीवाल, अशोक गहलोत के बेटे और अन्य नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वही अधिकारी आपके पीछे पड़ जाएंगे और कोई भी आपको सुरक्षा नहीं देगा।”
ममता नेआगे कहा, “आप विदेश गए और कई विमान खरीदे। एक दिन तो सवाल उठेंगे ही। एक दिन आपने बोफोर्स को लेकर
राजीव गांधी पर सवाल उठाए थे। मैंने वह चुनाव लड़ा था। बोफोर्स को लेकर मजाक उड़ाया गया था, चोर के नारे लगे। अब आपका सौदा क्या था? धन कहां चला गया?”

ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विपक्ष को धमकाना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि वह जानती हैं कि वह अपनी जमीन खो रही हैं। आने वाले दिनों में उनकी पार्टी के और भी नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे। गिरफ्तारियों से न तो भाजपा और न ही केंद्र का कोई लेना-देना है। ये सभी अदालत द्वारा आदेशित जांच हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग