Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच लू का अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

HEATWAVE | India Meteorological Department | LOKSABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

Heatwave Alert: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच, मौसम विभाग ने मेरठ समेत कई जगहों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मेरठ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 प्वाइंट बढ़कर 20 डिग्री से 24 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा, मथुरा में आज से लगभग 4 दिन तक मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

वोटर्स के लिए गर्मी बनी समस्या

बता दें देश के 13 राज्यों के साथ केंद्रशासित प्रदेशों में आज मतदान जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज वोटर्स को सख्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज दिल्ली के साथ एनसीआर के कई इलाकों में तापमान बढ़ सकता है।

दिल्ली में आज गर्मी के साथ तेज हवाएं और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गाजियाबाद-नोएडा में आज सुबह से तेज हवा चल रही है। यहां पर बारिश और आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। बादल की तेज गरज के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। इसी के साथ न्यूनतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है।

बागपत के तापमान में 4 प्वाइंट का उछाल

वहीं, यूपी के बागपत के तापमान में 4 प्वाइंट का उछाल देखा गया है। बागपत में मौसम सामान्य रह सकता है। यहां पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बौछारें हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी रह सकती है।

मथुरा और वृंदावन में हीटवेव का 4 दिन का अलर्ट

मौसम विभाग ने मथुरा और वृंदावन में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। यहां का तापमान 3 प्वाइंट तक बढ़ सकता है। इन दोनों शहरों में मौसम विभाग ने 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। यहां पर तापमान अधिकतम 42 डिग्री तक हो सकता है और न्यूनतम 26 डिग्री तक हो सकता है।

अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ बिजली चमकने की संभावना है। यहां 30 से 40 डिग्री तक तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण