Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

Firozabad | LOKSABHA ELECTION 2024 | 3RD PHASE VOTING | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं और बरेली शामिल हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे होनी है।

फिरोजाबाद में मतदान का बहिष्कार

फतेहपुर सीकरी में बूथ संख्या-265 की EVM खराब हो गई है, जिसके कारण अभी तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा है। वहीं, फिरोजाबाद के नगला गांव के लोगों ने ओवर ब्रिज को लेकर बहिष्कार कर दिया है।

हाथरस में कई जगह मतदान का बहिष्कार

हाथरस में कई जगह मतदान का बहिष्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी पानी भरने की समस्या समाप्त नहीं होगी, हम वोट नहीं करेंगे। हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में सुबह 7:46 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

मशीन खराब होने की शिकायत

यूपी के कई मतदान केंद्रो पर ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई। आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 75 की ईवीएम खराब हो गई, जिसके कारण एक घंटे मतदान बाधित रहा। आंवला में प्राथमिक विद्यालय सिहुलिया गांव में भी बूथ संख्या 288 पर मशीन खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ।

महिला वोटरों की लंबी लाइन

लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। संभल के बिलारी के सहसपुर गांव के एक बूथ पर महिला वोटरों की लंबी लाइन दिखी। वोटिंग को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आए।

भाजपा प्रत्याशी का बैनर हटवाया

यूपी के मैनपुरी से एक प्रत्याशी का बैनर हटाए जाने की खबर सामने आई। मैनपुरी के कुसमरा के कंपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के बस्ते पर लगे प्रत्याशी के बैनर को सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय मित्तल ने हटवा दिया।

18.97 लाख मतदाता करेंगे फैसला

संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। संभल, चंदौसी, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 18.97 लाख मतदाता संभल का सांसद चुनेंगे। इस सीट पर इस बार भाजपा, सपा और बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण