Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

“जो खेलेगा, वो खिलेगा”, पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात

PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners

PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 के भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने इस मुलाकात का एक विशेष वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए “जो खेलेगा, वो खिलेगा” का नारा दिया।

PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners: पीएम ने खिलाड़ियों के संघर्ष और सफलता की सुनी कहानी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बैठक का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में CWG की स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज साक्षी चौधरी के साथ भारत के पदक विजेता दल के अन्य सदस्य भी नजर आए। साक्षी ने वीडियो में कहा, “नमस्कार दोस्तों! मैं साक्षी चौधरी हूं। आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमें, राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को आमंत्रित किया है और हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनसे मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। वे बहुत ही विनम्र हैं।”

पीएम मोदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया, उनके खेल के अनुभवों को सुना और उनके संघर्ष की कहानियों को जाना। बॉक्सर साक्षी चौधरी के साथ बातचीत के दौरान पीएम ने संदेश दिया, “जो खेलेगा वो खिलेगा, ऑलवेज चीयर फॉर भारत”। इसके बाद पीएम मोदी ने पदक विजेताओं के साथ तीन बार “भारत माता की जय” का नारा लगाया। (PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners)

ग्लासगो में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा दल

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेल समापन के बाद राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक ध्वज भारत को सौंप दिया गया है, क्योंकि 2030 के 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद करेगा। ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित हुए इन खेलों में भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस बार भारत को पारंपरिक रूप से पदक दिलाने वाले कई खेल (जैसे कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग) शामिल नहीं थे।

भारतीय दल के कुल 39 पदकों में पुरुष और महिला एथलीट्स दोनों का ही अतुलनीय योगदान रहा। 23 पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 23 पदक देश के नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे। महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का परिचय देते हुए 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल थे। स्वर्ण पदकों के मामले में महिला एथलीट्स का पलड़ा भारी रहा। (PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners)



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण