Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha election 2024: महाराष्ट्र की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, नितिन गडकरी ने कही बड़ी बात

MAHARASHTRA | MOHAN BHAGVAT | LIVE VOTING | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Maharashtra loksabha election 2024 live: महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान शुरू हो गया है, जिसमें 95 लाख पंजीकृत मतदाता 97 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। उत्तर प्रदेश 80 के बाद महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे ज्यादा 48  सीटे हैं। यहां दो प्रमुख राज्य गठबंधन महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पहले चरण में महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक और नागपुर लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर 48.28 लाख पुरुष, 47.26 लाख महिलाएं और 347 ट्रांसजेंडर मतदाता वोटर हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वोट डाला और कहा कि  मतदान अपना कर्तव्य है। मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।

नितिन गडकरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। विकसित नागपुर के लिए मैं नागपुर की जनता से 100% मतदान करने का आग्रह करता हूं। देश के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है! केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी का कहना है, “हम देश के सबसे बड़े त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। नागपुर में, मैं विशेष रूप से मतदाताओं से अपील करूंगा कि यहां तापमान अधिक है इसलिए उन्हें जल्दी आना चाहिए और मतदान करें। पिछली बार 54 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार हमारा संकल्प मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत तक ले जाने का है। मैं निश्चित रूप से यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतूंगा। महा विकास अघाड़ी ने उनके खिलाफ विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कोराडी ग्राम पंचायत कार्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने चुनाव के पहले चरण के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि देश का मूड विकास के लिए है। देश का मूड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिए है। पिछले दस वर्षों में उन्होंने जो भी योजनाएं बनाने का वादा किया था, उन्हें पूरा किया है। देश एक जीवंत राष्ट्र बन गया है। समस्याएं हमेशा रहेंगी। आप यह नहीं कह सकते कि सभी समस्याओं का समाधान हो गया है, लेकिन दिशा समस्याओं को हल करने की है और उन्हें दूर करने की है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, “लोकतंत्र का त्योहार शुरू हो गया है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें और लोकतंत्र के इस त्योहार में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण