Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Heatwave Alert: अगले पांच दिन तक गर्मी से होगा लोगों का बुरा हाल, इन राज्यों में जारी अलर्ट

Heatwave Alert for northwest imd issue alert in delhi Punjab rajasthan

Heatwave Alert: देश के अधिकतर राज्यों में लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल है। प्रचंड गर्मी के साथ आसमान से लू बरस रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज यानी 16 मई को कहा है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होगा। IMD ने भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राजधानी दिल्ली में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली BJP दफ्तर में लगी आग, मची अफरातफरी, सामने आया वीडियो

हाल ही में, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया था कि अप्रैल के महीने में 5 से 7 और फिर 15 से 30 तारीख के बीच दो दौर में लू चली। औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महापात्र ने कहा कि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1901 से दर्ज किए जा रहे तापमान में यह पहला मौका था कि इन क्षेत्रों में अप्रैल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान रहा। उन्होंने यह भी बताया था कि 1980 के दशक के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान आम हो गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट