Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, जिसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों शीर्ष नेताओं के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक बदलाव और राज्य की विकास परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गई।

UP Election 2027: PM मोदी और नितिन नवीन से अहम मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य और आगामी चुनावी रोडमैप पर चर्चा हुई। पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर बात की।

गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और सेमीकंडक्टर यूनिट के उद्घाटन पर भी चर्चा

कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन में फेरबदल और राज्य कैबिनेट का विस्तार जल्द ही किया जा सकता है। बैठक में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री से गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और नई सेमीकंडक्टर यूनिट के उद्घाटन के लिए समय मांगा है। बीजेपी द्वारा कराए जा रहे आंतरिक सर्वे में विधायकों के प्रदर्शन और जनता के बीच उनकी पकड़ का आकलन किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनाव के लिए सही उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। (UP Election 2027)

इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी (हैट्रिक) करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज