Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान का बहिष्कार, कंगना यहीं से लड़ रहीं चुनाव

India's Highest Polling Booth: देश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। यह बूथ कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र में स्थित है।
kangana ranaut highest polling booth in india

India’s Highest Polling Booth: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 7 मई से होगी, जो 15 मई तक चलेगा। उम्मीदवार 17 मई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश का ऊंचा पोलिंग बूथ कहां है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं…

मंडी में देश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

देश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र में है। यह स्पीति वैली में चीन सीमा के पास स्थित है, जिसका नाम है-ताशीगंग। ताशीगंग समुद्र तल से 15256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से चीन की सीमा मात्र 29 किमी दूर है।

ताशीगंग के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

ताशीगंग में पिछली बार 2019 में 100 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार यहां एक भी वोट नहीं पड़ने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां के लोग रोजगार न मिलने से नाराज हैं। उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ताशीगंग के लोग पिछले कई साल से लोक निर्माण विभाग के लिए दैनिक मजदूरी करते थे, लेकिन पिछले दिनों उन्हें अचानक निकाल दिया गया। इससे लोग बेरोजगार हो गए।

ताशीगंग में कितने मतदाता हैं?

ताशीगंग में 52 मतदाता हैं। इनमें 22 महिलाएं हैं। ताशीगंग और उससे सट गेते गांव की जनसंख्या 75 है। पिछली बार यहां 48 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटें

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटें हैं। इनमें मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला सीट शामिल है। कंगना मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह की चुनौती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा