श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Dhanteras 2024: धनतेरस आज, क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: आज धनतेरस है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: आज धनतेरस है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, घर, जमीन, बर्तन और वाहन आदि खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर किसी वस्तु की खरीदारी करने से धन में कई गुना इजाफा होता है।

धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि जी प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान जी की पूजा अर्चना की जाती है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

बता दें कि आज सुबह 10:31 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। यह बुधवार की दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल भी आज शाम 5: 38 बजे शुरू होगा, जिसका समापन रात 8:13 बजे पर होगा।

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6: 31 बजे से रात के 8:31 बजे तक है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त कब है?

धनतेरस पर खरीदारी के तीन मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त, सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 31 मिनट तक , दूसरा मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक और तीसरा मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 4 मिनट तक है।

धनतेरस पर क्या करें?

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। इस दिन कोई बर्तन या रसोई का सामान जरूर खरीदें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। इसके अलावा, सोना या चांदी के गहने खरीदने से घर में संपन्नता आती है।

धनतेरस के दिन यमराज के लिए एक दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती। यम के दीपक को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग करना चाहिए।

Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें सोना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य