Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले के प्रशासन और प्रबंधन को भारतीय सेना को तत्काल सौंपने की मांग की है।
Akhilesh Yadav

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले के प्रशासन और प्रबंधन को भारतीय सेना को तत्काल सौंपने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा है कि जो लोग विश्वस्तरीय व्यवस्था का दावा कर रहे थे, उन्हें हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ देना चाहिए।

अखिलेश यादव की योगी सरकार से खास अपील

  1. गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
  2. मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
  3. जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
  4. हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
  5. सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

अखिलेश यादव ने की मांग: जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देना चाहिए

अखिलेश यादव ने कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार लोगों से जान गंवाने वालों की नैतिक जिम्मेदारी लेने और अपने पदों से इस्तीफा देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आए संत समुदाय और श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्था में विश्वास को फिर से जगाने के लिए यह जरूरी है कि महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तुरंत यूपी सरकार और प्रशासन के बजाय सेना को सौंप दिया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली स्थिति की जानकारी

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना के बाद महाकुंभ में स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने आज सुबह चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है और स्थिति सामान्य करने तथा राहत कार्य के लिए निर्देश दे रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ली स्थिति की जानकारी

महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या समारोह के दौरान संगम पर हुई घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने उन्हें केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार