श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें सोना व गाड़ी खरीदने का शुभ समय

Dhanteras 2024: इस वर्ष धनतेरस का पावन पर्व 29 अक्टूबर को है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: इस वर्ष धनतेरस का पावन पर्व 29 अक्टूबर को है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता हैं। धनतेरस के अवसर पर माता लक्ष्मी, धनपति कुबेर और अन्य देवताओं पूजा करते हैं।

धनतेरस पर लोग सोने के आभूषण, चांदी, नई गाड़ी आदि खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन, संपत्ति, वैभव आदि की प्राप्ति होती है। इस बार धनतेरस पर पूजा के लिए 1 घंटा 41 मिनट का मुहूर्त और सोना खरीदने के लिए 20 घंटे का शुभ मुहूर्त बताया गया है। 

धनतेरस 2024 शुभ तिथि

बता दें कि धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का शुभारंभ: 29 अक्टूबर, सुबह 10:31 बजे से लेकर कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का समापन: 30 अक्टूबर, दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।

धनतेरस 2024 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर पूजा का मूहूर्त शाम को 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक। उसके बाद प्रदोष काल समय में शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। वहीं  वृषभ काल समय में शाम 6 बजकर 13 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

वहीं, अगर आपको धनतेरस के दिन सोना खरीदना है तो उसके लिए सही समय सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक सही समय बताया गया है।

धनतेरस 2024 शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य मुहूर्त: 09:18 ए एम से 10:41 ए एम

लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम

शुभ-उत्तम मुहूर्त: 02:51 पी एम से 04:15 पी एम

धनतेरस 2024 शुभ योग और नक्षत्र

वहीं, धनतेरस पर इन्द्र योग: सुबह 07:48 ए एम से लेकर वैधृति योग में सुबह 07:48 ए एम से पूरे रात तक रहेगा और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शाम 06:34 पी एम तक, हस्त नक्षत्र में शाम 06:34 पी एम से पूर्ण रात्रि तक, त्रिपुष्कर योग में सुबह 06:31 ए एम से 10:31 ए एम तक रहेगा।

धनतेरस 2024 अशुभ समय

वहीं, धनतेरस राहुकाल में 02:51 पी एम से 04:15 पी एम, गुलिक काल में 12:05 पी एम से 01:28 पी एम, यमगण्ड में 09:18 ए एम से 10:41 ए एम और दुर्मुहूर्त में 08:44 ए एम से 09:29 ए एम, 10:48 पी एम से 11:39 पी एम तक रहेगा।

ये भी पढ़ें- Diwali 2024 Date: इस वर्ष दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को, जानें सही

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज