Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिग बॉस के घर में खत्म हुआ इस दमदार कंटेस्टेंट का सफर, जानें कौन हुआ बाहर

Bigg Boss 18: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में एक और बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट का नाम नायरा बनर्जी है।
big boss 18

Bigg Boss 18: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में एक और बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट का नाम नायरा बनर्जी है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने नायरा को घर से बाहर जाने के लिए कहा।

इस हफ्ते के एपिसोड में रोहित शेट्टी और अजय देवगन भी घर आए थे। दोनों ने घरवालों के साथ काफी मस्ती की और रोमांचक टास्क कराए। लेकिन इस मस्ती के बीच नायरा के लिए ये सफर यहीं खत्म हो गया।

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते धमाकेदार एंट्री (Bigg Boss 18) हुई रोहित शेट्टी और अजय देवगन की। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। घरवालों के साथ मजेदार टास्क कराते हुए उन्होंने घर में तड़का लगा दिया। इसी दौरान रोहित शेट्टी ने नायरा बनर्जी को घर से बेघर होने की जानकारी दी। इस हफ्ते नॉमिनेशन में नायरा के साथ विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा भी शामिल थे।

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में रोहित शेट्टी ने एक बड़ा धमाका किया। सलमान खान ने रोहित को ये जिम्मेदारी सौंपी कि वे घर से किसी को बेघर करें। रोहित ने अपनी अग्निपरीक्षा में नायरा बनर्जी का नाम लिया और इसी के साथ नायरा का सफर खत्म हो गया। नायरा के जाने से श्रुतिका भावुक हो गईं और उन्होंने कहा, “तुम बिल्कुल भी जाने की हकदार नहीं हो!”

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने की घोषणा, हरियाणा में बनेगा हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में एक ऐसा टास्क हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस टास्क में घरवालों को एक-दूसरे के दिलों की गहराई तक झांकना था। जोड़ी-जोड़ी बनाकर घरवालों ने एक-दूसरे को सबसे काला दिल का बताया। इस टास्क के अंत में विवियन डिसेना सबसे ज्यादा वोट हासिल करके इस खिताब के हकदार बने।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग