Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J-K: अखनूर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकवादी ढेर

J&K Encounter: जम्मू क्षेत्र में अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
j&k encounter

J&K Encounter: जम्मू क्षेत्र में अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। सुरक्षा बलों ने इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और तीसरे आतंकवादी तलाश जारी है जो अब भी जोगवान गांव में अस्सन मंदिर के पास वन क्षेत्र में छिपा हुआ है।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी करने वाले तीन आतंकवादियों में से एक को विशेष बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) कमांडो द्वारा शुरू किए गए अभियान में  मार गिराया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे खौर के भट्टल ऐरा में छिपे आतंकवादियों पर हमला शुरू किया, जिसके बाद फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। भीषण गोलीबारी के बाद धमाकों की तेज आवाज सुनी गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया। 

उन्होंने बताया कि फंसे हुए तीसरे आतंकवादी को निष्क्रिय करने के लिए रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अभियान के दौरान गोली लगने से सेना का चार वर्षीय बहादुर कुत्ता ‘फैंटम’ मारा गया।

यह पहली बार है जब सेना ने अपने चार बीएमपी-द्वितीय पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को निगरानी के लिए और हमले की जगह के आसपास की घेराबंदी को मजबूत करने के लिए लगाया है तथा छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस आज, क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार