Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM आतिशी को बड़ी राहत, दिल्ली की अदालत ने खारिज किया मानहानि केस

Atishi Defamation Case: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले CM आतिशी के लिए राहत भरी खबर है। सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता ने मानहानि का केस दायर किया था, जिसे दिल्ली की अदालत ने खारिज कर दिया है।
Atishi Defamation Case

Atishi Defamation Case: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले CM आतिशी के लिए राहत भरी खबर है। सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता ने मानहानि का केस दायर किया था, जिसे दिल्ली की अदालत ने खारिज कर दिया है। वहीं, इससे पहले राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को मानहानि केस भेजे गए समन को भी रद्द कर दिया है।

बता दें कि अदालत ने केस को खारिज करते हुए कहा कि आप नेता आतिशी की समान रूप से विपक्षी पार्टी के खिलाफ थी, नाकि किसी पार्टी के नेता के खिलाफ था।

जानें क्या था पूरा मामला

दरअसल, मामला पिछले साल अप्रैल का है। आप के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में रहते हुए आतिशी ने आरोप लगाया था कि BJP से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें और AAP के दूसरे नेताओं को पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने के लिए संपर्क किया था। आतिशी ने दावा किया है कि 21 AAP विधायकों से BJP ने संपर्क किया था, जिसने उनमें से प्रत्येक को BJP खेमे में जाने के लिए 25 लाख रुपये की पेशकश की थी।

BJP नेता प्रवीण कपूर ने दायर कराया था केस

AAP विधायकों पर झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी समेत अन्य AAP नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आतिशी के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के लिए करेंगे प्रचार

सेशन कोर्ट ने मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही पर लगाई थी रोक

इस बीच दिल्ली की सीएम आतिशी ने BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि शिकायत पर मजिस्ट्रेट अदालत से जारी समन के खिलाफ सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राउज एवेन्यू स्थित सेशन कोर्ट ने इससे पहले मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा AAP के लिए करेंगे प्रचार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग