Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंदौर मंदिर हादसे में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंची

0bddfa2b-6010-4b04-a87c-eb8496bf9337_temple accident

कल मध्य प्रदेश के मंदिर में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 को पार कर गई है. ये दुखद हादसा कल रामनवमी के मौके पर हुआ जब मंदिर में रामनवमी का हवन चल रहा था, तभी मंदिर के अंदर स्थित बावड़ी की छत धंस गई जिससे कई लोग इस बावड़ी में गिर गए. कुछ लोगों को बचाया जा सका है लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 35 लोगों की जान बावड़ी में गिरने से चली गई है. ये हादसा इंदौर के स्नेह नगर स्थित श्रीबेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुआ.  35 लोगों की जान जाने से पूरा देश और मध्य प्रदेश सन्न है. अक्सर मंदिरों में किसी विशेष दिन बहुत ही भीड़ हो जाती है जिससे भगदड़ या कल के हादसे जैसे हादसे हो जाते है. मंदिर स्थित बावड़ी काफी पुरानी थी और इस पर करीब 10 साल पहले छत डाल दी गई थी. कल रामनवमी की पूजा के समय जब लोगों की संख्या बढ़ गई तो बावड़ी की छत लोगों का वजन नहीं झेल पाई और बावड़ी की छत ढह गई, जिससे कई लोग बावड़ी में समा गए. कुछ लोगों की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के अधिकारियों को जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन करके लोगों को बचाने के आदेश दिए है. मंदिर की जगह संकरी और तंग होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के लिए 5-5 लाख रूपये देने की घोषणा की है साथ ही घायलों के लिए 50,000 रूपये की राशि देने की घोषणा की है.

इस मामले में एक FIR भी दर्ज कराई गई है. प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “ मामले में FIR दर्ज कराई गई है, साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं, घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा.”इस हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए सेना, NDRF और SDRF की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...