Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज IPL के शुरूआती मुकाबले में भिड़ेंगे धोनी और हार्दिक पांड्या

आईपीएल

आज से IPL 2023 शुरू हो जायेगा. IPL  का ये 16वां सीजन होगा. आज IPL के उद्घाटन मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी माने जा रहे हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. आईपीएल को इंडिया का सबसे बड़ा त्योहार भी कहा जाता है. आज IPL के शुरूआत के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे. आज का मैच गुजरात के अहमदाबाद में होगा. यहां के स्टेडियम का नाम देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया है. आज होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में ग्लैमरस के साथ – साथ संगीत भी सुनने को मिलेगा. मशहूर गायक अरिजीत सिंह आज परफॉर्म करेंगे. अरिजीत सिंह की आवाज का तो पूरा देश दीवाना ही है. बात करे बॉलीवुड की तो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, टाइगर श्राफ, कैटरीना कैफ और युवा दिलों की धड़कन रश्मिका मंदाना परफॉर्म करती हुई नजर आयेंगी.

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के शाम 6 बजे से शुरू होने के आसार है. अब बात करे आज होने वाले शुरूआती मुकाबले की तो हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर नजर आ रही है. वैसे कम चेन्नई सुपर किंग्स भी नहीं है लेकिन गुजरात टाइटंस के पास इम्पैक्ट खिलाड़ियों की भरमार है. गुजरात टाइटंस को होम ग्राउंड में मैच होने का फायदा भी मिलेगा. उम्मीद है कि आईपीएल का पहला मैच रोमांचक होगा और पहले मैच से ही दर्शकों में आईपीएल का खुमार फैलता चला जायेगा.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग