Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साधा निशाना, विरोध कर रहे  किसानों को लेकर कही ये बात

CM Manohar Lal | HARIYANA | FARMER PROTEST| SHRESHTH BHARAT

अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली आना चाह रहे हैं। किसान सरकार पर वादा पूरा ना करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसानों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। बातचीत से ही कोई हल निकल सकता है। दिल्ली जाने पर रोक नहीं है, यह सबका अधिकार है, लेकिन आपका कोई मकसद तो हो।

मुख्यमंत्री ने पिछले साल हुए किसान आंदोलन को याद करते हुए कहा कि पिछले साल क्या हुआ था वो हम सबने देखा है। आम लोगों को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ा था, यह भी किसी से छुपा नहीं है।

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब में जो सरकार अनुभव कर रही है, वो अभी नया है। अगर कोई हरियाणा जैसी परेशानियों को झेलेगा फिर समझ आएगा की परेशानी क्या होती है। हरियाणा के किसान संतुष्ट है, पंजाब को अपने किसानों को देखना चाहिए।  

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के किसानों से अपील की कि किसानों को अपनी परेशानियों को सरकार के सामने रखे, और पंजाब सरकार से भी अपिल है कि वो आपकी परेशानियों को ध्यान से सुनकर उनका समाधान करेंगी। हरियाणा सरकार भी अपने किसानो को  फसल का उत्पादन करने पर उस फसल की सही कीमत देने के लिए भावांतर भरपाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के बजट को लेकर कहा कि बजट जनहित का है। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने यह भी कहा कि ऊर्जा हम सबकी लाइफलाइन है। जिस युग में हम चल रहे हैं उसमें ऊर्जा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। हरियाणा में पिछले 9 साल में ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण काम किया गया है।

2014 में जब हमारी सत्ता आई थी तब डिमांड 9 हजार मेगावाट थी अभी बिजली की डिमांड बढ़कर 14 हजार मेगावाट हो गई है। हम लगातार इसकी पूर्ती के लिए काम कर रहे है। तो वहीं पंचायत के कार्यों के लेबर रेट में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ग्राम पंचायतो को कोई भी समस्या नहीं होगी।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड