Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत, 33 घायल

Road Accident in Pilibhit | Road Accident | Pilibhit | DEATH | SHRESHTH BHARAT

Road Accident in Pilibhit: यूपी के पीलीभीत में डीसीएम के पेड़ से टकरा जाने से भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक घायल हो गए। हादसे के शिकार मजदूर शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। ये सभी मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, डीसीएम शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद से लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। असम हाईवे पर बिजनौर के पास गाड़ी चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का शिकार चालक डीसीएम में फंस गया था। उसे बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने के बाद यातायात सुचारू रूप से चल पाया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 मजदूर मौजूद थे। ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर मजदूरी करने जा रहे थे। गाड़ी में सवार मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। दुर्घटना का शिकार हुए कई घायलों की हालत गंभीर है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड