Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

धोनी के लिए सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी ने कही ये बात…

CRICKET | SPORTS | MS DHONI | BIGGEST SPORTS COMPANY BAS | SOMI KOHLI | SHRESHTH BHARAT |

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी जितना अपने क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं, उतना ही सरल स्वभाव और दिलवाला धोनी को कहा जाता है। क्योकि हर बार धोनी किसी ना किसी वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।  

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने तीन साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन बावजूद इसके वह आए दिन अलग-अलग वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। इन दिनों धोनी अपने बैट पर लगे स्पॉन्सर स्टिकर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां पहले प्राइम स्पोर्ट्स शॉप के स्टिकर वाले बल्ले के साथ उन्हें प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था,  वहीं अब भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कंपनियों में से एक बीट ऑल स्पोर्ट्स यानी BAS के मालिक सोमी कोहली ने एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, बीएएस के मालिक सोमी कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में सोमी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के दौरान एमएस धोनी के बल्लों पर लगे बीएएस के स्पॉन्सर स्टिकर को लेकर बात करे रहे हैं। सोमी कोहली ने बताया, धोनी मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि वह वर्ल्ड कप 2019 में BAS के स्टिकर अपने बैट पर लगाकर खेलना चाहते हैं। मैंने उनसे पैसे लेने को कहा तो, उन्होंने मना कर दिया। मैंने धोनी की पत्नी साक्षी से भी कहा और उनके मां-बाप से भी कहा कि उन्हें इसके लिए पैसे लेने चाहिए, लेकिन धोनी ने साफ कर दिया कि वह इसके लिए कोई पैसा नहीं लेंगें।

दरअसल बीट ऑल स्पोर्ट्स यानि कि बीएएस ने ही एमएस धोनी को उनका पहला किट स्पॉन्सर किया था। एमएस धोनी की बायोपिक में भी दिखाया गया है कि कैसे माही के दोस्त परमजीत सिंह ने सोमी कोहली से महीनों रिक्वेस्ट करके उन्हें स्पॉन्सरशिप के लिए मनाया था।  

धोनी का BAS कंपनी से जुड़ाव 1998 से है। सोमी कोहली को धोनी से मिलने में 6 साल लग गए थे। ये दोनों 2004 में पहली बार मिले थे। उसी साल धोनी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। और जैसा कि किस्मत को मंजूर था, धोनी ने BAS का स्टीकर लगे बल्ले से ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। इसके साथ ही धोनी के शुरुआती करियर में बीएएस ने ही उनका किट स्पॉन्सर किया था। जिसेक बाद रीबॉक और स्पार्टन के स्टिकर वाले बल्ले से भी माही ने लंबे समय तक खेला लेकिन शायद अपने क्रिकेटिंग करियर के कुछ आखिरी सालों में धोनी उन सभी का शुक्रिया करना चाहते थे। जिन्होंने उन्हें तब सपोर्ट किया जब उनके पास कुछ भी नहीं था।

फिलहाल धोनी अब आईपीएल 2024 की तैयारी कर रहे हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में टीम को खिताब दिलाया था और तब धोनी ने कहा था कि आईपीएल से रिटायरमेंट लेने का यह सबसे अच्छा मौका है, लेकिन मैं अपने फैन्स के लिए एक सीजन और खेलूंगा और यह मेरी तरफ से उनके लिए रिटर्न गिफ्ट होगा। हालांकि धोनी ने इस दौरान अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है और वह आईपीएल 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खैर मैदान हो या फिर मैदान के बाहर, धोनी का जलवा हर जगह देखने को मिलता है इसलिए तो धोनी सभी के दिलों पर राज करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड