Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत लेकिन फसलों को नुकसान और लगा जाम

जाम नई

दिल्ली – एनसीआर:  देश  की राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में तेज हवाओं के साथ साथ तेज बारिश देखने को मिली. दिल्ली एनसीआर के नोएडा में तो बारिश ने रिकार्ड ही तोड़ दिए. यूं तो सुबह नार्मल था लेकिन शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ले ली. मौसम के करवट लेने के साथ साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ साथ तेज हवा भी चल रही थी. हालांकि बदलते मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की खड़ी फसल को बहुत ही नुकसान हो गया. जिसके बाद हरियाणा सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. यूपी सरकार ने भी कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी. कई दिनों से ऐसा लग रहा है कि कभी भी बारिश हो सकती है. इस बारिश से जहां शहरों के लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं गांव के किसानों की इस बारिश ने कमर तोड़ दी.

किसानों की खड़ी फसल एकाएक बर्बाद हो गई. इस समय बारिश होने से सरसो, दलहन के साथ साथ गेहूं जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ऐसी बेमौसम बारिश हो सकती है. शहर के लोगों को भी इस बारिश के बाद ऑफिस से घर जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि दिल्ली एनसीआर में हर जगह इस बारिश के बाद जाम ही जाम नजर आ रहा था. यातायात एक तरह से रूक ही गया था. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था जो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. तापमान में इतनी गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बाद में रोड पर लगे जाम से लोगों को घर पहुंचने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बारिश के बाद शहरों में जगह जगह पानी भर गयाा जिससे भी आने जाने वालों को बहुत परेशानी हुई. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, शनिवार को भी आसमान में बादल रहने का अनुमान है और बारिश के भी पूरे चांस हैं.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही