श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Alert: तेजी से फैल रहा कोविड का नया वेरिएंट, बूस्टर डोज वालों पर भी खतरा

FLiRT | HEALTH | COVID-19 | AMERICA | SHRESHTH BHARAT

Covid New Variant FLiRT: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर दुनियाभर के लोग पहले से ही चिंता में हैं। इसी बीच कोविड के एक नए वेरिएंट ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बता दें कि इस नए कोविड वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। कोविड के इस नए वेरिएंट को ‘FLiRT’ नाम दिया गया है। इस वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

विशेषज्ञों ने कहा है कि अमेरिका में ‘फ्लर्ट’ तेजी से बढ़ रहा है। यह वेरिएंट दुनिया में तेजी से फैल सकता है, लेकिन अभी विशेषज्ञ इस वेरिएंट के बारे में कुछ बता नहीं रहे हैं कि यह कोविड का नया वेरिएंट FLiRT कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

बूस्टर डोज लेने वालों पर भी प्रभावी

नए वेरिएंट FLiRT को लेकर चिंताएं इसलिए बढ़ रही हैं, क्योंकि यह वेरिएंट बूस्टर डोज लेने वालों को भी संक्रमित कर सकता है। वहीं, अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंजन का कहना है कि हमारे वैज्ञानिक इस नए वेरिएंट के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं कि यह आने वाले समय में कितना खतरनाक साबित हो सकता है। स्क्रिप्ट रिसर्च के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. एरिक टोपोन ने कहा कि इस नए वेरिएंट के बारे में अभी कुछ भी नहीं बताया जा सकता है कि यह आने वाले समय में कितना घातक हो सकता है।

कोविड-19 से मिलता है नया वेरिएंट FLiRT

वैज्ञानिकों का कहना है कि FLiRT के लक्षण कोविड-19 से अलग नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञयों के अनुसार, इस वेरिएंट के संक्रमण में फ्लू जैसे लक्षण भी हैं, जिसमें शरीर में दर्द, गले में खराश और नाक बहना जैसे लक्षण शामिल हैं। इतना ही नहीं, बुखार, खांसी, दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन लोगों को लंबे समय से कोविड-19 नहीं हुआ है, उन्हें FLiRT के संक्रमित होने की ज्यादा संभावना है। यह वेरिएंट कमजोर लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

बता दें कि अभी तक FLiRT से संक्रमित हुआ कोई भी व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंचा है। इसकी लहर अभी तक सीमित है। इसलिए इसके संक्रमण को फैलने से पहले विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं।

FLiRT से बचने के उपाय

मास्क पहनें

सामाजिक दूरी बनाएं

बार-बार हाथ धोएं

नियमित रूप से टेस्ट करवाएं

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना