श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘रायबरेली को 2 सांसद मिलने वाले हैं, राहुल को मां ने यहां भेजा’: प्रियंका

LOK SABHA ELECTION 2024 | RAHUL GANDHI | PRIYANKA GANDHI | CONGRESS | SHRESHTH BHARAT |

प्रियंका गांधी ने रायबरेली के लोगों से कहा कि आपको एक नहीं दो सांसद मिलने वाले हैं। उनके यह कहने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि राहुल तो आपके सांसद बनेंगे ही साथ ही साथ मैं भी यहीं आपके बीच में रहकर काम करूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी को यहां आपकी सेवा करने के लिए मां ने भेजा है।

बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका

रायबरेली के बछरांवा में रैली के दौरान प्रियंका गांधी बीजेपी पर जमकर बरसीं। भाई राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि आप सबने देखा है कि किस तरह से मेरे भाई ने आप लोगों की आवाज उठाने के लिए इतना संघर्ष किया है। पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी एक अकेले राहुल गांधी के पीछे पड़ी है। बीजेपी ने राहुल गांधी के पीछे पूरी की पूरी मशीनरी उतार दी है।

दादी इंदिरा का याद दिलाया रिश्ता

प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा गांधी के रायबरेली से रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि आप सब कितने जागरूक हैं। मेरी दादी इंदिरा जी की कुछ नीतियां आपको अच्छी लगीं तो आपने उन्हें चुनाव में हरा दिया। लेकिन इसके बाद भी इंदिरा जी ने हार नहीं मानीं। यह आपकी जागरूकता ही है कि इंदिरा जी दोबारा से चुनाव लड़ीं और आप सबने पूरी ताकत से उनको चुनाव जिता दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज