Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले

UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List

UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List: यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय नेतृत्व के परामर्श से यूपी बीजेपी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस नई टीम का ऐलान किया है।

UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List: राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह बने उपाध्यक्ष

नई घोषित टीम में कुल 64 पदाधिकारियों को जगह मिली है। जारी सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दर्विुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय, आलोक गुप्ता भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये बने महामंत्री

नई टीम में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल, और राजेश चौधरी महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। वहीं, विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान (लुनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर मंत्री बनाए गए हैं। (UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List)

क्षेत्रीय अध्यक्ष

पश्चिम- नबाब सिंह नागर, ब्रज- पूरन लाल लोधी, कानपुर- राम किशोर साहू, अवध- अवधेश द्विवेदी, काशी- अशोक चौरसिया, गोरखपुर-विनोद राय।

इन्हें मिली कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी

भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है। (UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List)

ये सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए

दिनेश प्रताप सिंह — मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित — प्रदेश मीडिया संयोजक, हिमांशुराज पंडित — प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक।

ये बनाए युवा मोर्चा अध्यक्ष

युवा मोर्चा — रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा —प्रकाश पाल, किसान मोर्चा — देवेन्द्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा — अशोक रावत, महिला मोर्चा — सरोज कुशवाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा — श्री विद्याभूषण गोंड। (UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List)

2027 मिशन पर फोकस, यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की पूरी तस्वीर

इस संगठनात्मक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार करना है। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में यह नई टीम आगामी चुनावों के लिए प्रचार, रैलियों और सांगठनिक मैनेजमेंट की पूरी कमान संभालेगी। इस सूची को तैयार करते समय पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के साथ-साथ महिलाओं, पिछड़ों और दलित चेहरों को भी विशेष प्रतिनिधित्व दिया है। (UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा