श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chhattisgarh: बीजापुर में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, मुठभेड़ जारी

Naxalites Encounter | Encounter | Chhattisgarh

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पीड़िया के जंगलों में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मृतक नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं जंगल मे मौजूद कई बड़े नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है। अभी भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोली-बारी चल रही है।

जंगलों में मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। तीन जिलों के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हैं और 12 घंटे से लगातार मुठभेड़ चल रही है। बड़े नक्सल लीडर्स की मौजूदगी के हिंट पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। बस्तर आईजी और डीआईजी समेत जिले के एसपी ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया इलाके में नक्सलियों के टॉप हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स के जंगल में होने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर से एसटीएफ, डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के 1200 जवानों ने साझा अभियान चलाया। जहां जंगल में शुक्रवार की सुबह हुई जबरदस्त मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा