Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

असद अहमद के एनकाउंटर का पूरा सच

asad ahmed

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को कल यूपी पुलिस ने मार गिराया. असद के एनकाउंटर के बाद जो इसकी मेडिकल रिपोर्ट में बात सामने आई है कि असद को दो गोलियां लगी है, एक गोली तो असद की पीठ में लगी है वहीं दूसरी गोली असद की छाती में जाकर लगी है. एक सूत्र के अनुसार असद के साथ मारे गए उसके साथी गुलाम को एक गोली लगी है जो इसकी छाती को चीरती हुई आगे निकल गई.
यूपी पुलिस के लिए ये दोनों 50 दिनों से वांछित चल रहे थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन इन दोनों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. बाद में पुलिस की जवाबी कार्यवाही में ये दोनों पुलिस की गोली का शिकार हो गए. एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम की कमान पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु कुमार और विमल कुमार सिंह ने किया. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने ये भी बताया कि असद अपने गैंग के लोगों से मिलकर अतीक के काफिले पर हमला करने की तैयारी में था.पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि इस अभियान में दो पुलिस उपाधीक्षक, दो निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक , पाँच हेड कांस्टेबल और दो कमांडो शामिल थे.
बताया ये भी जा रहा है 24 फरवरी को शूटर के साथ उमेश पाल की हत्या करने के बाद असद लखनऊ के रास्ते बहराइच भाग गया और फिर नेपाल भाग गया. इसके बाद यूपी पुलिस ने एसटीएफ को कमान सौंप दी, जिसके बाद 18 टीमों का गठन किया गया. एसटीएफ ने इसके बाद असद और शूटरों के बारे में ट्रैसिंग और खोजबीन शुरू कर दी और इसके बाद कल का वक्त आया जब यूपी एसटीएफ ने इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की और फिर जवाबी फायरिंग में ये दोनों मारे गए. इस एनकाउंटर सवाल उठाते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये नकली एनकाउंटर है. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा ‘ एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा