Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अतीक के बेटे असद का हुआ एनकाउंटर

असद

अतीक अहमद की कोर्ट में प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी और इधर अतीक के बेटे असद का UP STF  ने एनकाउंटर कर दिया. अतीक के बेटे का एनकाउंटर यूपी एसटीएफ ने यूपी के झांसी में किया है. अतीक के बेटे असद के साथ एक शूटर को भी यूपी पुलिस ने ढेर किया है. आपको बता दे कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के इसी बेटे का नाम आया था और सीसीटीवी फुटेज में ये उमेश पाल पर गोली चलाते हुए कैमरे में कैप्चर भी हुआ था. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी और यूपी एसटीएफ का अतीक के बेटे के साथ एनकाउंटर हुआ और इस एनकाउंटर में अतीक का बेटा असद और उसका साथी गुलाम मारा गया.

यूपी पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी. अतीक के बेटे असद पर और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुलाम के ऊपर पाँच-पाँच लाख का इनाम था. इन दोनों का एनकाउंटर यूपी के झांसी में हुआ . इन दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार भी मिले हैं. उत्तर प्रदेश में अतीक का आतंक अब खत्म होता दिख रहा है. उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी पुलिस विशेषरूप से UP STF एक्टिव मोड में हैं और उमेश पाल की हत्या के बाद ये कोई पहला एनकाउंटर नहीं है, यूपी पुलिस इससे पहले भी इस केस के कुछ आरोपियों का एनकाउंटर कर चुकी है.  इस केस में यूपी पुलिस का ये चौथा एनकाउंटर है. लग रहा है कि अतीक अब अतीत बन जायेगा.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग