Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना का एनकाउंटर

anil-dujana-1683194593

पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना मारा गया. अनिल दुजाना को एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. अनिल दुजाना का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत खौफ था. दुजाना के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती, उगाही सहित कई मामलों में कई मुकदमें दर्ज थे.

अनिल दुजाना का असली नाम अनिल नागर था बाद में इसने अपने गांव के नाम पर अपना नाम अनिल नागर से अनिल दुजाना कर लिया था. अनिल दुजाना के साथ एसटीएफ की ये मुठभेड़ यूपी के मेरठ में हुई. अनिल दुजाना 10 अप्रैल को जमानत से बाहर आया था.दुजाना के ऊपर 60 से अधिक आपराधिक केस दर्ज थे.

अनिल दुजाना की सुंदर भाटी और उसके गैंग के साथ रजिंश चल रही थी.अनिल दुजाना नरेश भाटी का करीबी था और नरेश भाटी की सुंदर भाटी ने हत्या करवा दी थी इसलिए इन दोनों के बीच भी अदावत ही रहती थी.

इस समय यूपी पुलिस विशेषरूप से एसटीएफ बड़ी तेजी से काम कर रही है. उमेश पाल हत्या में वांछित 4 हत्यारों का भी एनकाउंटर यूपी एसटीएफ ने किया था.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग