Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

असद अहमद के एनकाउंटर पर उठे सवाल

ASAD

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं. अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने 13 अप्रैल को यूपी के झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था. असद प्रयागराज में उमेश पाल के हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और लगभग पचास दिनों से पुलिस असद को खोज रही थी. असद पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ था.हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि उसने असद को जिंदा पकड़ने की कोशिश की लेकिन असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में असद मारा गया.

वहीं कई चीजों की वजह से इस एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं, जिस बाइक को पुलिस ने बरामद किया है जिस बाइक पर असद और गुलाम सवार थे उस बाइक पर एक भी खरोंच नहीं है. जबकि बाइक गिरी हुई है. जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ है वहां पहुंचना बहुत ही मुश्किल है तो असद यहां क्यों आया ये एक बड़ा सवाल है. दोनों के पास हेलमेट भी नहीं मिला है. वैसे यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था वहीं बसपा ने भी यूपी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. आपको ये भी बता दे कि अतीक की पत्नी शाइस्ता अभी भी बसपा की सदस्य है.एनकाउंटर पर तो पहले भी सवाल उठते रहे है और इस पर भी उठेंगे लेकिन इस एनकाउंटर के बाद लग रहा है कि अतीक अब अतीत ही हो जायेगा. अतीक के मामले में न्यायपालिका की तेजी, यूपी पुलिस के कार्यवाही और ईडी की कार्यवाही से अतीक और अतीक के करीबियों की कमर टूट गई है.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग