Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मैंने कहा था जल्दी आऊंगा, आ गया…तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल की दहाड़

delhi-cm-arvind-kejriwal-returned-to-tihar-jail-as-court-stays-on-aam-aadmi-chief-interim-bail

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम करीब 6.55 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। कोर्ट ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाहर आने के बाद केजरीवाल ने पार्टी को किया संबोधित

जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया साथ ही आगे का प्लान भी बताया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कल 11 बजे वो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे पार्टी को संबोधित भी करेंगे।

केजरीवाल ने अदा किया SC के जजों का शुक्रिया

गाड़ी की सनरुफ खोलकर बाहर आए और लोगों को संबोधित करते बोले,”आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया।’ उन्होंने कहा, ‘आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा करता हूं।’

यह भी पढ़ें-

गाड़ी में बैठ घर के लिए रवाना केजरीवाल

कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार होने के बाद आखिरकार केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई हैं, जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल गाड़ी में बैठकर बिना कुछ बोले पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग