Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला ‘उस्मान’ ढेर

एनकाउंटर

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी विजय चौधरी ऊर्फ उस्मान को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. ये एनकाउंटर प्रयागराज के कौधारिया इलाके में हुआ है यहां से उस्मान का गाँव केवल 4 किलोमीटर दूरी पर है. इस हत्याकांड का आरोपी उस्मान पहले मध्य प्रदेश भाग गया था और अपनी लोकेशन भी लगातार बदल रहा था लेकिन उसकी यूपी पुलिस से मुठभेड़ हो गई और उस्मान मारा गया. गोली लगने के बाद उस्मान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उस्मान ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी और अब वो भी पुलिस की गोली से मारा गया. यूपी सरकार और यूपी पुलिस के लिए ये एक बहुत बड़ी कामयाबी है, इससे पहले इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अरबाज का भी यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया था.

गौरतलब है कि राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल मुख्य गवाह थे और इसमें यूपी के बाहुबली अतीक अहमद मुख्य आरोपी थे, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें उमेश पाल के दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी उमा पाल ने अतीक अहमद, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के भाई अशरफ, अतीक के बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के साथ नौ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. यूपी पुलिस इस मामले में अब तक दो एनकाउंटर कर चुकी है

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड