श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Delhi NCR Weather: कल होगा सीजन का सबसे गर्म दिन, आसमान से बरसेगी आग

hot weather | delhi | DELHI NCR WEATHER | delhi ncr | shreshth bharat

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली एनसीआर में कल यानी बुधवार को सीजन का सबसे गर्म हो सकता है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा इस सीजन में पहली बार तापमान 37 डिग्री के पार चला गया। अब यह तापमान और भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान करेगी। गर्मी अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ेगी। अगर बादल आते हैं और बारिश होती है तो ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इससे पहले 5 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में तापमान 36.8 डिग्री तक पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा यह सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग में दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए एक राहत की खबर विधि है इसके मुताबिक सुबह अब भी आरामदायक बनी रहेगी कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री को पार कर गया है पालम में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री गाजियाबाद में 21.01 डिग्री नजफगढ़ में 21.01 डिग्री तो वही पीतमपुरा में यह तापमान 23.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 21 से 68% तक रहा।

अगर आज यानी मंगलवार के तापमान की बात की जाए तो मौसम विभाग में जानकारी दी है कि मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है 10 से 12 अप्रैल के बीच राजधानी दिल्ली एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेंगे 13 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है और घने बादल छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है 24 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना भी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी