Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Solar Eclipse: अंधेरे में डूबा मेक्सिको, हजारों लोग बने गवाह

solar eclipse | nasa | america | shreshth bharat

Solar Eclipse: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार को देखने को मिला। यह सूर्य ग्रहण 54 साल का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण था। इस सूर्य ग्रहण को उत्तरी अमेरिका को अपने आगोश में ले लिया। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना थी। इस खगोलीय घटना के लिए होटलों में खास प्रबंध किए गए थे। मेक्सिको के प्रशांत तट पर स्थानीय समय के अनुसार 11:07 पर सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से अंधेरा छा गया। कुछ देर के बाद अमेरिका में भी ऐसी ही स्थिति बनी। उत्तरी अमेरिका में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए थे।

ये खगोलीय घटना उस वक्त होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है उस वक्त चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है चंद्रमा की छाया के पथ को समग्रता का पद कहा जाता है। आपको जानकारी दे दें सूर्य ग्रहण का यह पाठ 150 मिल चौड़ा है इस खगोलीय घटना पर नासा ने ट्वीट किया नासा ने लिखा हमें साल 2024 के पूर्ण सूर्य ग्रहण का पहला दृश्य मिल रहा है क्योंकि इसकी छाया मेक्सिको के माजातलान में पड़ रही है।

वैज्ञानिकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण बड़ा मौका रहा। नासा ने लंबी दूरी के रेडियो कम्युनिकेशन के लिए महत्वपूर्ण वायुमंडल की ऊपरी परत आयन मंडल में अचानक अंधेरे के कारण होने वाले परिवर्तनों को मापने के लिए ग्रहण से पहले, उसके दौरान और उसके तुरंत बाद ध्वनि रॉकेटों की तिकड़ी लॉन्च करने के लिए योजना बनाई।

मेक्सिको के राष्ट्रपति एड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने मजातलान के रिसोर्ट से सूर्य ग्रहण को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए सिनालोआ राज्य का दौरा किया और इस घटना को बहुत सुंदर दिन बताया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही