Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली: घने कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट

New Delhi, Dec 27 (ANI): Passengers get off of a train at a station amid low visibility on a foggy winter morning, in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo/Amit Sharma)

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण गुरुवार को दिल्ली में 24 ट्रेनें देरी से पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे के अनुसार कम से कम चार ट्रेनें लगभग 4 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिनमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, आज़मगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल और सिवनी-फ़िरोज़पुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-निजामुद्दीन, चेन्नई-नई दिल्ली जीटी और मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लगभग 2.15 घंटे की देरी से आने की संभावना है, जबकि अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है।

कम से कम 13 ट्रेनें लगभग 1-1.15 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिनमें डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली ड्यूरॉन्ट, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मां बेलही, देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन, चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस शामिल है।

इसके अलावा रेलवे के आंकड़ों के अनुसार दो ट्रेनें सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस और अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, दिल्ली में लगभग 3.15 घंटे की देरी से पहुंचने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि आज से उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन से गंभीर ठंडे दिन की स्थिति में कमी आने की संभावना है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी