Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP By-Election: सपा ने 6 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, कद्दावर नेताओं को सौंपा जिम्मा

UP By-Election: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रभारियों की घोषणा कर दी है। सपा ने छह विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।
UP By-Election| shreshth bharat

UP By-Election: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रभारियों की घोषणा कर दी है। सपा ने छह विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को अंबेडकर नगर की कटहरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

इन नेताओं को मिला अयोध्या का जिम्मा

वहीं, अवधेश प्रसाद और लाल बिहारी यादव को अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का प्रभारी बनाया गया है। सांसद वीरेंद्र सिंह को मिर्जापुर की मझवां विधानसभा, चंद्रदेव यादव को मैनपुरी की करहल विधानसभा, इंद्रजीत सरोज को फूलपुर और राजेंद्र कुमार को सीमामऊ का प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस-सपा के बीच होगा सीटों का बंटवारा?

शेष चार सीटों पर जल्द ही प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ये सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे की बात चल रही है।

रेप केस में सपा का एक और नेता गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

सपा की ओर से जारी इस सूची से यह साफ हो गया है कि समाजवादी 10 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें, जिन 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा, उनमें से पांच समाजवादी पार्टी, तीन भाजपा और एक-एक राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी ने जीती थी। दोनों ही एनडीए के सहयोगी हैं।

UP By-Election के लिए भाजपा पहले ही कर चुकी है प्रभारी घोषित

बता दें, भाजपा सभी दस विधानसभा सीटों पर पहले ही प्रभारी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मिल्कीपुर और कटहरी सीटें हैं। सीएम योगी खुद चुनाव की कमान संभाले हुए हैं, उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है (UP By-Election)।

महिलाओं से क्यों नफरता करता था साइको किलर? जानकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड