Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महिलाओं से क्यों नफरता करता था साइको किलर? जानकर हो जाएंगे हैरान

बरेली जिले में छह महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर कुलदीप गंगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इन हत्याओं को कैसे अंजाम देता था।
साइको किलर | shreshth bharat

बरेली जिले में छह महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर कुलदीप गंगवार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपी कुलदीप गंगवार पुलिस की गिरफ्त में है। कुलदीप ने शाही थाना और शीशगढ़ क्षेत्र में महिलाओं की हत्या करने की बात को कबूला है।

ऐसे देता था हत्या को अंजाम

कुलदीप पहले महिलाओं का पीछा करता है, फिर सुनसान रास्ता देखकर उन पर हमला कर देता है। पहले उन्हें तड़पाता है, फिर उन्हीं के कपड़ों से उनका गला दबा देता है। कुलदीप निशानी के लिए औरतों की बिंदी और लिपस्टिक रख लेता था। सभी हत्याओं में आरोपी ने एक ही पैटर्न का इस्तेमाल किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने गांव में पागलों की तरह घूमता रहता था। इसलिए आरोपी पर कभी किसी ने शक नहीं किया। पुलिस का कहना है कि अभी भी 5 महिलाओं की हत्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें भी कुलदीप ने ही मारा होगा। हालांकि, पूछताछ चल रही है। जल्द ही इसका भी पता चल जाएगा।

ऐसे सीरियल साइको किलर बना कुलदीप?

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप महिलाओं से नफरत करता है। वह नवाबगंज क्षेत्र के गांव बाकरगंज समुआ का रहने वाला है। कुलदीप की सगी मां की मृत्यु हो चुकी है।

उसकी दो सगी बहनें हैं। कुलदीप के पिता बाबूराम ने उसकी मां के जीवित रहते ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और कुलदीप के पिता उसके सामने ही सौतेली मां के कहने पर उसकी मां को बहुत मारते थे। इस वजह से कुलदीप अपनी सौतेली मां से बहुत नफरत करने लगा।

पत्नी ने ईंट से कुचल दिया पति का सिर, दृश्य देख पुलिस के उड़े होश

2014 में कुलदीप की शादी हुई। कुलदीप की पत्नी जब उसकी बात नहीं सुनती थी तो वो उसे बहुत मारता था और जब वो चिल्लाती तो कुलदीप को बहुत अच्छा लगता था। ये सिलसिला रोज का हो गया। पत्नी तंग आकर कुलदीप को छोड़ कर चली गई, जिस कारण कुलदीप को औरतों से नफरत और बढ़ गई। वह 45 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा।

वकील के उकसाने पर महिला ने किया था सीएम आवास के सामने आत्मदाह

पुलिस ने बताया कि वो अक्सर वारदात को गन्ने के खेत में अंजाम देता था, ताकि उसे कोई देख न पाए। बरेली पुलिस ने बताया कि कुलदीप ने महिलाओं की हत्या उनसे नफरत और बदले की भावना के चलते की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड