Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी आदित्यनाथ ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौसला, कहा “पूरा देश आपके साथ”

CM Yogi Adityanath: पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
CM Yogi Adityanath On vinesh phogat

CM Yogi Adityanath: पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस निर्णय के साथ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक से बाहर हो गईं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश फोगाट को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विनेश फोगाट जी, आप सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए… पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है।

पूरा देश आपके साथ खड़ा है- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय महिला पहलवान का हौसला बढ़ाते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनेश फोगाट के प्रति सदभावना व्यक्त करते लिखा कि ‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर एक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज का यह घटनाक्रम दर्द भरा है। काश जो दर्द और दुख मैं आज महसूस कर रहा हूं, वे शब्दों में बयां हो सकता। साथ ही मैं जानता हूं कि आप वापसी करेंगी। यह हमेशा से आपका स्वभाव रहा है कि आप चुनौतियों से सीधा भिड़ती हैं। मजबूती से वापसी करो! हम सब तुम्हारे साथ हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना