Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा में कब होगा विधानसभा चुनाव? EC की टीम पहुंची चंडीगढ़

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ पहुंची।
Haryana Assembly Polls

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ पहुंची। वहीं, इस टीम के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ एसएस संधू कुमार चुनावी राज्य में गए हैं।

चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सीईसी राजीव कुमार और ईसी ज्ञानेश कुमार और डॉ एसएस संधू के नेतृत्व में ईसीआई का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ पहुंचा।”

बता दें, मौजूदा 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। वहीं, हरियाणा उन आठ राज्यों में से एक है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

बता दें, इन चुनावों में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) मिलकर आगामी हरियाणा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 90 विधानसभा सीटों में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 31, जेजेपी ने 10 और इनेलो ने 1 सीट जीती थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 या उससे पहले होने की उम्मीद है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल इस साल 3 नवंबर को समाप्त होने वाला है। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी बाकी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग