Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

समाजवादी पार्टी  विधायक इरफान के घर ईडी का छापा, माननीय पर दर्ज हैं 17 केस

Irfan solanki

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के घर आज सुबह ED ने छापा मारा। यह छापा लखनऊ जोन के अधिकारियों के द्वारा मारा गया है। ईडी की टीम ने जाजमऊ में स्थित आवास पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों को छापेमारी में अभी तक क्या मिला है इस बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। ईडी की टीम ने इरफान के छोटे भाई अरशद के घर पर भी छापा मारा गया है, गुरुवार की सुबह जब ईडी के अधिकारी अपनी टीम के साथ अरशद के घर पहुंचे तो वो घर पर ही मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने अरशद से पूछताछ भी की है।

आज शाम तक ईडी के अधिकारी इस मामले पर आधिकारी बयान दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी से पहले ईडी की टीम ने विधायक इरफान के घर घर के सभी सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काटे और सभी सीसीटीवी को बंद कर दिया।

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पिछले एक साल से जेल में बंद है। इरफान कानपुर से विधायक है। इरफान पर एक महिला ने उनके प्लॉट पर जबदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोप विधायक को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भी आरोपी विधायक सोलंकी पर अब तक करीब 17 केस दर्ज किए जा चुके हैं। आरोप विधायक पिछले एक साल से जेल में बंद है। यूपी में पिछले महीने राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी इस दौरान भी आरोप विधायक के वकील ने कोर्ट में अर्जी थी लेकिन कोर्ट ने आरोप विधायक को जेल से बाहर आने की इजाजत नहीं दी और उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड