Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Instagram Viral Video: दिव्यांग के साथ इंफ्लुएंसर ने किया कुछ ऐसा बर्ताव कि…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर ने दिव्यांग शख्स के लिए कुछ ऐसा किया कि लोगों का मन खुश हो गया और लोग इस क्रिएटर की दयालु स्वभाव के फैन हो गए।
Viral Video| shreshth bharat

Instagram Viral Video: इस भागती-दौड़ती दुनिया में बहुत ही कम लोग होते है, जो किसी की मदद करने सामने आते हैं। काम के स्ट्रेस और बढ़ती जिम्मेदारियों ने लोगों के स्वभाव में काफी बदलाव ला दिया है।

आज के समय में सहानुभूति और दयालु स्वभाव के लोगों की जरूरत पूरी दुनिया को है। ये ऐसी प्रवृत्ति है जो दुनिया को इंसानो के लिए एक बेहतर जगह बनाती है। आए दिन इसका उदाहरण हमें देखने को मिलता है।

कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में नजर आया। एक कंटेंट क्रिएटर ने दिव्यांग शख्स के लिए कुछ ऐसा किया कि लोगों का मन खुश हो गया और लोग इस क्रिएटर की दयालु स्वभाव के फैन हो गए।

एक दिव्यांग ने सड़क के किनारे पोर्शे कार खड़ी हुई देखी, तो वह उसके साथ सेल्फी लेने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेल्फी लेने के दौरान पीछे से कार का ऑनर आ जाता है। वो पूछता है- ओए क्या कर रहा है?

अगर इन नंबर से आ रहे हैं कॉल, तो हो जाएं सावधान; वरना…

वीडियो को मिले 141 मिलियन व्यूज

डर के मारे शख्स तेजी से भागने लगता है, लेकिन ऑनर फिर उसे रोककर पूछता है और उसकी तस्वीरें देखता है और उसे कहता है कि वो तस्वीरें क्लिक कर देगा। कंटेंट क्रिएटर रवि न सिर्फ दिव्यांग शख्स की तस्वीरें खींचते हैं बल्कि उसे कार में बैठाकर घुमाते भी हैं।

रवि के इस बर्ताव ने उस दिव्यांग शख्स का दिन बना दिया। खुशी के मारे उसकी आंखों में कभी आंसू नजर आते हैं तो कभी वो ताली बजाकर हंसता नजर आता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल @seenu.malik.365 पर शेयर किया गया है।

इन पांच बैंकों के खिलाफ RBI ने लिया एक्शन, लिस्‍ट में आपका बैंक तो शामिल नहीं?

इस वीडियो को अब तक 141 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कितना धमाल मचा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग