श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

देखते ही देखते ढह गई श्मशान की दीवार, 1 मासूम समेत 4 लोगों की मौत

4 died in Wall Collapse in Gurugram

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को दीवार गिरने से एक ऐसा हादसा देखने को मिला जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। यहां एक श्मशान की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है। दीवार के नीचे बैठे लोगों के लिए ये दुर्घटना पल भर में ही मौत का कारण बन गई।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब अर्जुन नगर की तरफ बनी दीवार ढह गई, जिसके नीचे चार लोग और दो बच्चे दब गए। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय तान्या, 70 वर्षीय देवी दयाल, 54 वर्षीय मनोज गाबा और 52 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही अर्जुन नगर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की तेजी के बावजूद देर हो चुकी है क्योंकि एक बच्ची और तीन अन्य लोगों को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में अर्जुन नगर के एक और निवासी दीप प्रधान भी घायल हैं और उनका वहीं के लोकल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पुलिस टीम सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित कर रही है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला