Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी के मेरठ में दर्दनाक हादसा, कार में जिंदा जले पांच लोग

मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में गंगनहर पटरी पर सिसौला गांव के पास एक कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवारों ने कार से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग की चपेट में आने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड और जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों को कार से बाहर निकाला।
Meerut Burning car | shreshth bharat |

Meerut Burning Car: यूपी के मेरठ में रविवार की रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में गंगनहर पटरी पर सिसौला गांव के पास एक कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवारों ने कार से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग की चपेट में आने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड और जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों को कार से बाहर निकाला।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की डीएल-4सी-एपी-4792 नंबर की कार रविवार रात करीब 8:45 बजे जानी की ओर से कांवड़ पटरी मार्ग पर भोला झाल की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक कार में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। ड्राइवर ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार बेकाबू हो गई और पूरी कार कुछ ही पल में आग की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान कार में सवार चार वयस्कों और एक बच्चे ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। वहीं, रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने वाहन रोककर मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना के बाद मेरठ से पुलिस अफसर भी पहुंचे। वहीं, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

एसपी देहात कमलेश बहादुर के मुताबिक, कार में एक बच्चा समेत पांच लोग सवार थे। सभी की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग की चपेट नें आने से अभी किसी की पहचान नहीं हो पाई है। मोबाइल फोन और दस्तावेजों के माध्यम से मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कार सोहनपाल पुत्र जयप्रकाश निवासी, प्रह्लादपुर बांगर गांव लोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामले में फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड