Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ओयो संस्थापक के पिता की संदिग्ध मौत

news-pic (7)

ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. रमेश अग्रवाल गुरूग्राम के एक अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से गिर गए और उनकी मौत हो गई. पुलिस को लगा कि शायद ये आत्महत्या हो सकती है, इसलिए पुलिस ने रमेश अग्रवाल के शव का पोस्टमार्टम करा कर उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस को मौके से अब तक सुसाइड नोट नहीं मिला है, वहीं रमेश अग्रवाल के परिवार की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं मिली है.

रमेश अग्रवाल गुरूग्राम के डीएलएफ फेज-4 स्थित द क्रेस्ट कंडोमिनियम में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. गुरूग्राम के पुलिस आयुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति 20वीं से गिर गया है और उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने जब जांच करी तो पता चला कि मरने वाला शख्स ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल हैं. इस घटना के समय रितेश अपनी पत्नी गीतांशा और मां के साथ फ्लैट में ही मौजूद थे. रितेश अपने पिता के साथ इस अपार्टमेंट में नहीं रहते थे. आपको याद दिला दे कि अभी हाल ही में 7 मार्च को ही रितेश की शादी हुई थी और इसके कुछ दिन बाद ही ये घटना घट गई.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड